‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने किया वृक्षारोपण… भिलाईवासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज सेक्टर 9 में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनीष पाण्डेय ने भिलाईवासियों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छता भी हमारी आवश्यकता है। स्वच्छ पर्यावरण हमें कई तरह के बीमारियों से बचाती है। स्वच्छ पर्यावरण हमें शुद्ध हवा, शुद्ध जल प्रदान करती है और यह सभी जीवों के लिए आवश्यक है। पेड़ पौधे की हरियाली से मन का तनाव दूर होता है और मन को शांति मिलती है।

इस दौरान मुख्य रूप से निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, पार्षद ईश्वरी नेताम मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, रिंकू साहू बी पद्मनाभन, महामंत्री गोल्डी सोनी, सईदा परवीन, कामिल रॉबर्ट, महेंद्र यादव, करण कन्नोजे, सीमा तिवारी, सविता नाहक, राहुल भोंसले, तारिक खान, अनिल नायक, पिंकी सिन्हा, रोहित तिवारी, शुभम जैन, राजेश कन्नोज़े, नवनीत हरदेल, सरोज तहनगुरिया, सोनाली सिंगने, रितुराज शर्मा आकाश कांबले, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बन रहा नालंदा परिसर: नए भवन के...

दुर्ग। दुर्ग में रायपुर की तर्ज पर नालंदा परिसर का निर्माण होगा। शहर विधायक गजेंद्र यादव के पहल से जल्द ही नालंदा परिसर की...

भिलाई पब्लिक स्कूल में रोड सेफ्टी अवेयरनेस सेमिनार, DSP...

भिलाई। दुर्ग जिले के मरोदा स्थित भिलाई पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्कूल...

Team India’s Victory Parade : तिरंगे और ट्रॉफी के...

Team India Marine Drive Victory Parade: मुंबई में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का विजय जुलूस शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के खिलाड़ी...

भिलाई में फिर चाकूबाजी : कार चालक पर बाइक...

भिलाई. दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बदमाशों ने पुलिस के नाक पर दम कर रखा है....

ट्रेंडिंग