भिलाई। दुर्ग के भिलाई निगम क्षेत्र में रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कर्मी के पेंशन अकाउंट से किसी ने ऑनलाइन फ्रॉड कर करीब 80 हजार रूपए निकाल लिए। छावनी पुलिस के अनुसार, वार्ड-38 निवासी कमरू तिलंते ने ऑनलाइन ठगी की कंप्लेंट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो रिटायर्ड CISF कर्मी है। पीड़ित ने बताया कि उसे खाते से किसी ने धीरे-धीरे करके अब तक 80 हजार रुपए निकाल लिया है। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने बैंक में इसकी शिकायत की। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।