राजनांदगांव। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में लंबे समय से फरार बहुचर्चित सस्पेंडेड आरक्षक सहदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।EOW की टीम ने नाटकीय घटनाक्रम के तहत राजंनादंगाव के सोमनी के एक ढाबे से सहदेव को पकड़ा है। EOW की टीम सहदेव यादव को लेकर राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गई है। दुर्ग पुलिस का सस्पेंडेड आरक्षक है सहदेव यादव। सहदेव के दो भाई भीम सिंह और अर्जुन सिंह पहले ही इस मामले में निलंबन के बाद पुलिस की नौकरी खो चुके हैं।
