साई कॉलेज में ओपन कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन: 700 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा, करवाया रजिस्ट्रेशन

भिलाई। पात्रा इंडिया के द्वारा आज साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में ओपन कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया जिसमे भिलाई दुर्ग के विभिन्न महाविद्यालयों के 700 से अधिक छात्र छात्राओं ने अपने आप को रजिस्टर किया। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण यह प्लेसमेंट कई चरणों में आयोजित होगा। कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में आज रजिस्टर्ड छात्रों में से 150 छात्र छात्राओं का ऑनलाइन असेसमेंट किया गया और उनमें से 60 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों का इंटरव्यू लिया गया।
कैंपस प्लेसमेंट के फाइनल राउंड में टाइपिंग टेस्ट लिया गया । अन्य रजिस्टर्ड छात्र छात्राओं को पात्रा इंडिया द्वारा विभिन्न चरणों में साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा, एवम कंपनी द्वारा चयनित छात्रों को शीघ्र ज्वाइन कराया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...