ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में जब्त वाहनों को किया गया राजसात; SSP शशिमोहन सिंह के निर्देश में अब तक 900 से ज्यादा गौ-वंश को बचाया गया, 4 करोड़ के 46 वाहन जब्त

जशपुर। जशपुर जिले में “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अब तक 85 प्रकरणों में 123 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों के दौरान 900 से अधिक गौ-वंश को बचाते हुए 46 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

21 वाहन किए गए राजसात

एसएसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने अब तक 18 मामलों में 21 जब्त वाहनों को राजसात करने का आदेश दिया है। शेष वाहनों को भी राजसात करने की प्रक्रिया जारी है। जिन 21 वाहनों को राजसात किया गया है, वे अधिकतर झारखंड राज्य के रजिस्ट्रेशन वाले हैं।

जब्त और राजसात किए गए कुछ प्रमुख वाहन

  1. ट्रक क्रमांक JH01EP/9416
  2. पिकअप JH01EV/4710
  3. टाटा सूमो JH08A/7899
  4. स्कार्पियो CG 13 C/0918
  5. स्कार्पियो OR 16 B/7655
  6. छोटा हाथी JH 01 EU-9753
    (पूरी सूची में कुल 21 वाहन शामिल हैं।)

चार वाहन मालिकों पर विशेष कार्रवाई

पिछले दिनों चार पिकअप वाहनों के मालिकों – मो. जलालुद्दीन, मो. मोगेरह अंसारी, नन्दू गंझू और कामरान फरास – के खिलाफ कार्रवाई कर उनके वाहन राजसात कर दिए गए। ये सभी गौ-तस्करी में संलिप्त पाए गए थे।

पुलिस की सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गौ-तस्करी में लिप्त व्यक्तियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करें। साथ ही पुराने मामलों में फरार तस्करों की भी गिरफ्तारी जारी है।

आगे क्या होगा?

राजसात किए गए वाहनों की जल्द ही नीलामी की जाएगी और इससे प्राप्त राशि शासन के खजाने में जमा की जाएगी। जशपुर पुलिस का यह अभियान गौ-तस्करों की कमर तोड़ने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...