ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी पाने का अवसर: दुर्ग में 20 को लगेगा जॉब प्लेसमेंट केम्प… 80 पदों में होगी भर्ती; अधिक जानकारी के लिए पढ़िए खबर

दुर्ग। दुर्ग में 20 सितंबर को जॉब प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता बारहवी व स्नातक एवं आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...