भिलाई में रेपिस्ट को सजा: घर में घुस कर लूटी थी नाबालिग की इज्जत… 1 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, अदालत ने सुनाया 20 साल कारावास की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा न्यायालय ने सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। पेनल्टी नहीं देने पर आरोपी को एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा काटनी होगी। विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने बताया कि, यह फैसला अपर सत्र न्यायधीश संगीता नवीन तिवारी के न्यायालय से आया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 1 फरवरी 2022 को पीड़िता की मां ने पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

कोरबा में सनसनीखेज वारदात : लिव-इन पार्टनर ने महिला...

कोरबा। जिले के बरपाली गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि लिव-इन पार्टनर ने विवाद के बाद...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...