रायपुर साइंस कॉलेज के हॉस्टल में बाहरी लड़कों ने मचाया उत्पात, छात्रों से की मारपीट, आधी रात स्टूडेंट्स ने किया थाने का घेराव

रायपुर। रायपुर साइंस कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर बाहरी लड़कों ने जमकर हंगामा मचाया। लड़कों ने तोड़फोड़ करते कई स्टूडेंटस पर हमला किया। इससे कई छात्रों को चोट पहुंची है। इस वारदात के बाद स्टूडेंटस ने आधी रात सरस्वती नगर थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गुंडई करने वाले बदमाश युवकों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि देर रात दो युवक दो युवतियों के साथ नशे में धुत होकर हॉस्टल परिसर में पेशाब कर रहे थे। छात्रों द्वारा मना किए जाने के बाद विवाद हुआ। विवाद के बाद युवक युवती वापस चले गए और आधी रात को करीब 40 से 50 अज्ञात लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियार के साथ हॉस्टल में घुसे और जो छात्र सामने दिखा उसके साथ मारपीट करने लगे, जिससे हॉस्टल के कई छात्र घायल हुए है।

सभी आक्रोशित छात्र देर रात सरस्वती नगर थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने बताया कि इस तरह की घटना आए दिन होती है। कॉलेज प्रशासन से हमने कई बार मांग की है कि यहां एक गार्ड की नियुक्ति की जाए और हॉस्टल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। हॉस्टल पूरी तरह से खुला है कम से कम यहां दो गेट लगवाए जाए, ताकि बाहरी लोगों की एंट्री ना हो पाए। फिलहाल अज्ञात हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...