लड़की की दर्दनाक मौत: बॉयफ्रेंड ने पहले बनाया वीडियो… फिर अपनी ही गर्लफ्रेंड पर घुटनों से किया वार… 6 पसलियां टूट गई, हो गई मौत, 4 बच्चों से उठा मां का साया

बॉयफ्रेंड ने पहले बनाया वीडियो… फिर अपनी ही गर्लफ्रेंड पर घुटनों से किया वार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। यह मौत आरोपी बॉयफ्रेंड ने किसी चाकू या हथियार से नहीं की बल्कि अपने घुटनों से गर्लफ्रेंड के शरीर पर वार करके दी है। इस वार में गर्लफ्रेंड की 6 पसलियां टूट गई। जिससे कि उसके शरीर के अंदर खून जमा होने लगा। जिसके चलते गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। इतना ही नहीं उसके बॉयफ्रेंड ने एक रील भी बनाई थी। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें आरोपी युवक खुद को बदलने की बात कह रहा था।

महिला की मौत से 4 बच्चे हुए अनाथ…पिता की पहले हो चुकी है मौत
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि मरने वाली गर्लफ्रेंड की उम्र 30 साल है। जबकि आरोपी युवक केवल 24 साल का है। महिला की मौत के बाद उसके 4 बच्चे अनाथ हो चुके हैं। महिला रुकसाना के पहले पति की मौत हो चुकी है। जिसकी मौत होने के बाद ही वह अपने बच्चों के साथ जयपुर आई थी। यहां एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान ही उसकी मुलाकात आरोपी युवक जलू से हुई थी। मृतका महिला की मां ने बताया कि आरोपी युवक उसे बार-बार फोन करने लगा। यहां तक कि रुकसाना ने आरोपी युवक को अपने बच्चों के बारे में भी बता दिया लेकिन इसके बाद भी उसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा और कहा कि मैं तुम्हारे चारों बच्चों को अपना लूंगा।

पसलियां टूट गईं-लीवर फट गया….महिला को दी खौफनाक सजा
मृतका की मां का कहना है कि करीब 1 साल से भी ज्यादा समय से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। रुकसाना ने जलू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहना तक शुरू कर दिया था। लेकिन इसी दौरान आरोपी ने उसकी बेटी पर हाथ उठाना भी शुरू कर दिया। मैंने कई बार अपनी बेटी के शरीर पर चोट के निशान देखे थे। आरोपी ने मारने से पहले रुकसाना के साथ पिटाई भी जंगल में की और फिर उसे एक्सीडेंट का रूप देने के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गया। जहां से वह फरार हो गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौका देने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिससे पता चला है कि रुकसाना के शरीर की दोनों तरफ की 3-3 पसलिया टूट गई। और उसका लीवर भी फट गया। हालांकि पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग