पंचायत सचिव होंगे सरकारी कर्मचारी : साय सरकार ने बनाई समिति, 30 दिन में देगी रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत सचिवों के लिए खुशखबरी है। अब उनकी नौकरी सरकारी होने जा रही है। पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को लेकर सरकार ने समिति गठित कर दी है। पंचायत विभाग के सचिव को समिति का प्रमुख बनाया गया है। यह समिति 30 दिन के भीतर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

बता दें कि प्रदेश में करीब 6000 पंचायत सचिव हैं। पंचायत दिवस के दिन सीएम विष्णुदेव साय ने पंचायत सचिवों के कार्यक्रम में उनके शासकीयकरण का वादा किया था, जिसे पूरी करने में सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में पंचायत विभाग की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया तथा सचिव और वित्त नियंत्रक मो. यूनूस को भी सदस्य बनाया गया है।

57 दिनों तक सचिवों ने किया था हड़ताल

शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिव 57 दिनों तक हड़ताल पर थे। इस दौरान गांव के पंचायतों में होने वाले काम-काज ठप थे। भाजपा ने सभी से वादा किया था कि सरकार बनेगी तो उनका शासकीयकरण किया जाएगा। इस वादे को पूरा करने की कवायद शुरू भी हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...