गढ़बेंगाल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री श्विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का गौरवपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंडावी जैसे कलाकारों ने अपनी साधना से यह सिद्ध किया है कि हमारी मिट्टी की कला विश्वपटल पर छा सकती है। यह पद्मश्री सम्मान बस्तर की लोकपरंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महामाया मंदिर में चोरी की कोशिश, पुजारी की सतर्कता...

रायपुर. राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में चोरी की एक बड़ी वारदात पुजारी की सतर्कता से टल गई। यह...

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 70...

रायपुर। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में हो रही लापरवाही अब ठेकेदारों पर भारी पड़ने लगी है।...

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर ब्लू बर्ड फाउंडेशन...

अब समय है चुप्पी तोड़ने का, खुलकर बोलने का - अमरजीत सिंह छाबड़ा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर प्रेरणास्पद चर्चा और सम्मान समारोह का...

अब झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई: दुर्ग...

दुर्ग। दुर्ग रेंज IG राम गोपाल गर्ग ने आज रेंज स्तरीय दोष मुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा के दौरान कुल 250 से...

ट्रेंडिंग