भिलाई के इस स्वामी आत्मानंद सरकारी उत्कृष्ट स्कूल में पैरंट्स ने किया बवाल… हिंदी मीडियम के स्टूडेंट्स के बिल्डिंग बदलने का है मामला; जानिए

भिलाई। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट सरकारी स्कूल में एडमिशन लेने की प्रदेश में होड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में भिलाई के फरीदनगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट सरकारी स्कूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिसमें हिंदी मीडियम के 108 बच्चों को एडमिशन और एक से डेढ़ महीने के पढ़ाई के बाद उनके स्कूल यानी की बिल्डिंग बदलने का ऑर्डर पास हुआ है। इसके बाद बच्चों के पेरेंट्स का गुस्सा फूट गया और वह स्कूल प्रबंधन के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

जो पेरेंट्स अपने बच्चों को अलग-अलग प्राइवेट स्कूलों से इस स्कूल में भर्ती कराए हैं ताकि प्राइवेट स्कूल जैसे ही उन्हें सुविधा मिले वह फिर से बिना व्यवस्था वाली बिल्डिंग में इन्हें शिफ्ट किया जा रहा है। पेरेंट्स का कहना है कि, अगर इस स्कूल की बिल्डिंग में उन्हें पढ़ाई करवाना ही नहीं था तो एडमिशन क्यों लिया गया और एक से डेढ़ महीने का पढ़ाई क्यों हुआ ? स्कूल के प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा अधिकारी के आर्डर का तर्क रखते हुए पेरेंट्स को समझने का प्रयास किया पर पेरेंट्स समझने के मूड में नहीं है स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जब तक इसका फैसला नहीं हो जाता बच्चे स्कूल में पढ़ाई करेंगे आगे क्या होता है यह देखने लायक होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...