प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं स्वामी आत्मानंद गवर्मेंट स्कूल: तितुरडीह में आयोजित हुआ वन टू वन पेरेंट्स टीचर मीटिंग… बच्चों की परफॉरमेंस के साथ-साथ Eye Flu के बारे में दी गई जानकारी

दुर्ग। प्राइवेट स्कूलों के तरह अब सरकारी स्कूलों में भी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तितुरडीह में बच्चों की क्लास खत्म होने के बाद पेरेंट्स टीचर की वन टू वन प्रथम मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमें शिक्षकों ने कक्षावार समस्त पालकों से भेंट की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रेमलता तिवारी ने समस्त पालकों से मुलाक़ात कर विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गयी तथा साथ ही साथ जिले में फैले Eye Flu या पिंक आई (कंजक्टिवाइटीस) रोग की गंभीरता को समझते हुए रोग से बचने हेतु पालकों को जानकारी प्रदान की गयी।

सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षको व स्टॉफ की विशेष भूमिका रही जिसमें सुखदीप सिंह भट्टी, किशोर कुमार, शालिनी त्रिवेदी, इब्रत आफ़रीन, मार्टिना ठाकुर, शैलेष आदि शिक्षक गण व स्टॉफ उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...