एक बाल दिवस सेलिब्रेशन ऐसा भी: रिसाली के 4 आंगनवाडी में पार्षद अनूप डे ने बच्चों को बांटे जरुरत के सामान; छत्तीसगढ़ राज्य का मैप का भी किया गया वितरण…जानिए वजह

रिसाली, भिलाई। आज पुरे भारत में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्हे लोग प्यार से चाचा नेहरू भी कहते है उनके जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। हर जगह बच्चों के साथ चिल्ड्रेन्स डे सेलिब्रेट किया जा रह है। इसी कड़ी में रिसाली नगर निगम के पार्षद अनूप डे ने भी बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया।

पार्षद अनूप डे द्वारा रिसाली क्षेत्र के अंतर्गत 4 आंगनबाड़ी संस्थाओं में बच्चों की जरूरतों के समान बांटे गए। इसके साथ ही मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के मैप का भी वितरण किया गया। पार्षद अनूप डे ने कहा कि, बच्चों को बचपन से ही यह पता होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का नक्शा कैसा है और इसमें कितने जिले है, ताकि छत्तीसगढ़ के लिए उनके मन में मान सम्मान बना रहे और जहां वो रहते हैं उसके बारे में भी उन्हें पूरी जानकारी हो। 4 आंगनवाडी संस्थाओं में लगभग 70 से 80 जरुरत के सामान के पैकेट बांटे गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...