भिलाई के सूर्या मॉल में चलने वाले लिस्टोमेनिया में मेहरबान आबकारी विभाग: आधी रात तक चल रही थी पार्टी, SP को सूचना मिलते पुलिस ने कराया बंद, आबकारी सहायक आयुक्त को पुलिस ने थमाया नोटिस

भिलाई। सूर्य TI मॉल स्तिथ लिस्टोमेनिया क्लब एक बार फिर विवादों में है। भिलाई के एक मात्र मॉल में संचालित लिस्टोमेनिया क्लब में लेट नाईट शराब की पार्टी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात छापेमारी करके क्लब को बंद कराया। उस समय क्लब में बड़ी संख्यां लड़के-लड़कियां मौजूद थे। दुर्ग पुलिस ने आबकारी सहायक आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि रात 12 बजे के बाद भी क्लब क्यों संचालित हो रहा था।

ASP सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि रात 12 बजे के बाद पुलिस की टीम सूर्या TI मॉल गई थी। वहां लिस्टोमेनिया क्लब में शराब की पार्टी चल रही थी। क्लब में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां मौजूद थे। महिला पुलिस न होने से क्लब की तलाशी नहीं ली जा सकी, लेकिन वहां केवल शराब और सिगरेट पीने की बात सामने आई है। पुलिस को भी सूचना मिली थी कि रेव पार्टी चल रही है, लेकिन वहां कोई अन्य ड्रग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्लब का खाली करवा कर बंद कराया। रात 12 बजे के बाद क्लब या बार संचालित नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना कानून अपराध है, इसको लेकर क्लब के मैनेजर को समझाइश दी गई है कि दोबारा ऐसा न किया जाए।

आबकारी सहायक आयुक्त को पुलिस ने थमाया नोटिस
ऐसा पहली बार नहीं है जब लेस्टोमेनिया रात 12 बजे के बाद संचालित हो रहा है। यहां हर शनिवार बड़ी पार्टी होती है। बाहर से लड़कियां बुलाई जाती हैं। रात 3-4 बजे तक शराब परोसी जाती है। इसे लेकर पहले भी दुर्ग पुलिस और आबकारी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन बार संचालक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है।

आबकारी सहायक आयुक्त को है इसकी जानकारी
ऐसा नहीं है कि रात 12 बजे के बाद क्लब खुले रहने की जानकारी आबकारी अधिकारियों को नहीं है। आबकारी इंस्पेक्टर कुसुमलता जोल्हे ने बताया कि लिस्टोमेनिया क्लब के संचालक को लास्ट वार्निंग भी जारी की जा चुकी है कि वह रात 12 के बाद क्लब संचालित नहीं करेगा। आबकारी सहायक आयुक्त याहं आकर यह सब देख चुके हैं, लेकिन इस पर लगाम नहीं लगा रहे हैं। कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र मीणा ने कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह आबकारी सहायक आयुक्त से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।

बांग्लादेश व कोलकाता आई थीं लड़कियां
बताया जा रहा है की शनिवार को हुई पार्टी में बांग्लादेश और कोलकाता से कई लड़कियों को बुलवाया गया था। पुलिस ने कुछ लड़कियों से पूछताछ भी की, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई। पुलिस का कहना है कि यदि ऐसा है तो वह उसकी जांच करेगी।

खबर ये भी पढ़े :

Exit mobile version