CG में यात्री बस हुई सड़क हादसे का शिकार: छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे यात्री, शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलटी, 28 घायल, 8 की हालत गंभीर

CG में यात्री बस हुई सड़क हादसे का शिकार

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। घटना सिमगा इलाके की है। हादसे के दौरान बस में 45 लोग सवार थे। जिनमें से 28 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें, यह सभा यात्री छट्टी कार्यक्रम में ग्राम मटका से ग्राम कामता जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सभी घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक बस पर सवार होकर 45 लोग ग्राम मटका से छट्टी के कार्यक्रम में ग्राम कामता जा रहे थे।

इसी दौरान सिमगा के शिवनाथ नदी के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में आठ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही बाकी लोगों को बेमेतरा में ही इलाज के लिए भेजा गया है।

घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी के करीब की बताई जा रही है, इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...