दुर्ग में युवक की बेरहमी से हत्या: दारु पार्टी करने गए थे 5 दोस्त… पुरानी बात को लेकर हो गई बहस… गला दबाकर और पत्थर से पीटकर कर दिए हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बीती रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उसकी लाश को सुनसान जगह पर छोड़ के चले गए है। आज सुबह उसका शव मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खाली जगह में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। मामला पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत पोटिया क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तोप सिंह (40 साल) निवासी पोटिया बस्ती के रूप में हुई है। वो रोजी मजदूरी का काम करता है। वो अपने गांव के ही रहने वाले 4 अन्य दोस्तों के साथ संडे शराब पार्टी करने गया था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात इन्होंने पोटिया में शराब दुकान से शराब खरीदी।

इसके बाद पांचों दोस्त मनीष ट्रेवेल्स के पेट्रोल पंप के पीछे पड़ी खाली जगह पर शराब पीने चले गए। रात में शराब के नशे में तोप सिंह और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पास पड़े पत्थर से और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को वहीं छोड़कर भाग गए।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अक्षय प्रमोद साबद्रा ने ने बताया कि हत्या के चार संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक को पत्थर से मारा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। जैसे ही आरोपी का पता चलेगा उसे बताया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...