CG में यात्री बस पलटी: कोरबा से बांगो जा रही थी बस… तभी दुर्घटनाग्रस्त हुई बस… दर्जनों लोग घायल, 3 बच्चों सहित कईयों की हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। वहीं कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा तब हुआ जब यात्रियों से भरी बस कोरबा से बांगो जा रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक 30-40 यात्रियों को लेकर एक बस कोरबा से बांगो जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 1 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिसकी हालत नाजुक हैं। जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के इलाके जेंजरा चौक के पास बस हादसा हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया, पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। सभी घायलों को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...