बिग ब्रेकिंग: यात्री विमान हुआ क्रैश… 70 से अधिक यात्री थे सवार… अब तक इतनों की मौत की खबर; बचाव कार्य जारी

70 से अधिक यात्री वाला प्लेन क्रैश हो गया है… जिसमें दर्जन भर लोगों की मरने की खबर

पोखरा, नेपाल। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां पर 70 से अधिक यात्रियों को लेकर उड़ रहा विमान क्रैश हो गया है जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत की खबर आई है। राहत बचाव कार्य जारी है।

यति एयरलाइंस का विमान पोखरा एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है। प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर कुल 72 लोग सवार थे।

क्रैश होने वाला प्लेन यति एयरलाइन का का बताया जा रहा है। विमान पोखरा में क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है की प्लेन काठमांडू से आ रहा था।

Exit mobile version