पाटन जनपद उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू आज भरेंगे नामांकन, रैली निकालकर करेंगे शक्ति प्रदर्शन

दुर्ग। जिले के पाटन जनपद क्षेत्र क्रमांक–04 (पाहन्दा–साकरा) उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू सोमवार 18 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन कार्यक्रम जनपद पंचायत कार्यालय पाटन में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर एवं अमलेश्वर मंडल भाजपा की ओर से जारी आमंत्रण में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सदस्य, सरपंच, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। भाजपा संगठन ने इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखते हुए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। वहीं उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है।

Exit mobile version