CG – पटवारी ने किया सुसाइड: नाश्ता करने के बाद कमरे में लगा ली फांसी… सुसाइड नोट में किसी बात से परेशान होने की बात… पुलिस कर रही है जांच

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पटवारी का नाम शेर सिंह बघेल बताया जा रहा है। घटना जगदलपुर के परपा इलाके की बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जानकारी के मुताबिक, परपा इलाके में रहने वाले शेर सिंह बघेल सुबह अपने परिजनों के साथ नाशता करके वापस कमरे में चला गया था। इसके बाद दोपहर बीत जाने के बाद भी वह नहीं निकला। इस पर परिजनों ने उसे काफी आवाज दी। दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

इधर, काफी आवाज देने पर भी जब जवाब नहीं मिला। तब ऊपर की खिड़की से परिजनों ने कमरे के अंदर देखा। जहां कमरे के अंदर पंखे में एक फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। ये देखकर परिजन भी दंग रह गए। उन्होंने आस-पास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए।

वहीं पुलिस को भी इस घनटाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को पहले नीचे उतारा। फिर पीएम के लिए भेज दिया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। उसमें युवक ने किसी बात से परेशान होने की बात लिखी थी। शव का पीएम किया गया है। पीएम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...