पटवारियों का आंदोलन स्थगित, राजस्व मंत्री से चर्चा के बाद लिया फैसला

रायपुर। अपनी मांगों को लेकर 16 अगस्त से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने वाले पटवारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. राजस्व मंत्री से हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया.

बता दें कि राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले प्रदेश के पटवारी संसाधनों की कमी सहित अन्य मांगों को लेकर संसाधन भत्ते की मांग करते हुए आंदोलनरत थे. इस दौरान 17 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से हुई चर्चा के बाद प्रतिमाह 1100 रुपए संसाधन भत्ते देने पर सहमति दी गई, जिसके बाद संघ ने अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है.

इसके पहले रायपुर जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत बताते हुए 22 अगस्त को शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा था. संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...