चार साल बाद हत्या का खुलासा : बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को उतारा था मौत के घाट, पेट्रोल डालकर जला दिया था शव

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना पुलिस को चार साल पुराने हत्या मामले में बड़ी सफलता मिली है। एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला मृतक भुखल रोहिदास की मौत से जुड़ा है, जिसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई थी। उस समय पुलिस ने मर्ग कायम किया था, लेकिन जांच के दौरान कई अहम साक्ष्य सामने आने के बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो गया।

ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार मृतक भुखल रोहिदास की हत्या जमीन बंटवारे और शराब बिक्री के विवाद को लेकर की गई थी। मुख्य साजिशकर्ता मृतक की बेटी महिला आरोपी राजिम उर्फ रजनी बाई ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और उसमें चूहा मार दवा मिलाकर उसे बेहोश किया। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से हमला किया गया। यही नहीं, वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया और फिर उसे छाता जंग इलाके में फेंक दिया।

पुलिस की सूझबूझ से सुलझा मामला
चार साल से यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। बलौदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने लगातार जांच की। गुप्त सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ।

आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाना), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 34 (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मृतक भुखल रोहिदास के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर राहत जताई है। उनका कहना है कि वे वर्षों से इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...