माँ कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा टैंक में इस बार तीजा तिहार का विशेष आयोजन… तीन दिवसीय होगा कार्यक्रम… छत्तीसगढ़ी खेल संस्कृति की रहेगी धूम

मां कल्याणी शीतला मंदिर समिति मरोदा टैंक में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी 25 अगस्त से तीन दिवसीय तीजा तिहार का विशेष आयोजन किया गया है। इसमें पहले दिन 25 अगस्त की संध्या मां कल्याणी शीतला की पूजा अर्चना के बाद तीजहारिन माताओं और बहनों को करूभात प्रसाद वितरण किया जाएगा और रात्रि 8 बजे से अंचल के ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति होगी।

26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल कूद होंगे। जैसे गोटा, तिरिपासा, फुगड़ी, रंगोली ,मटका दौड़, आलू दौड़ , जनऊला , गोली चम्मच दौड़ आदि स्पर्धा होगी। साथ ही संध्या 06 बजे से फुलेरा पूजा, एव आरती के बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा और रात 9 बजे से छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी चम्पा बसन भकुर्रा(पथराटोला) जिला राजनांदगांव की प्रस्तुति होगी। 27 अगस्त की सुबह माता जी की आरती के बाद तीजहारिन माताओं और बहनों को फरहार, प्रसाद तथा सुहाग श्रृंगार सामग्री वितरण किया जाएगा। सम्पूर्ण जानकारी मन्दिर समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे “शैली ” ने दी है|

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...