सेक्टर-7 की सुंदरता बढ़ाएगा पेवर ब्लॉक: सेक्टर-7 के अलग-अलग इलाकों में 98 लाख रुपए से लगाए जाएंगे पेवर ब्लॉक…PWD चेयरमैन एकांश और लक्ष्मीपति राजू ने वार्डवासियों से रखी नींव

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 66 सेक्टर 07 में 98 लाख रुपए से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया। सेक्टर-7 के महाराणा प्रताप चौक में महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर एवं खाद्य एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने सेक्टर 07 के विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 98 लाख की लागत से होने वाले कार्य के लिए भूमिपूजन किया।

महाराणा प्रताप चौक से रेल चौक, नेहरू नगर पुल हिन्द उद्यान से सुनीति उद्यान तक तथा रेल चौक के चारो तरफ पेवर ब्लाक लगाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर एकांश बंछोर एवं लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल शहर के विकास में सतत प्रयासरत रहते हैं। शहर के सौंदर्यीकरण में हर छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखते हैं। हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। पेवर ब्लाक लगाने का कार्य पूर्ण होने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा। बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलेगी।

उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वार्ड के नागरिकों के मांग के अनुरूप और विकास कार्य किए जाएंगे। निगम प्रशासन भिलाई निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता संबंधी निगम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जोन 05 के अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद उमेश कुमार साहू, क्षेत्र के नागरिक डी थॉमस, सुंदर राम पटेल, रमाकांत गिरी, अंजू साहू, टी जानकी, पुष्पलता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...