PCC महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा पर किया जुबानी वार: “मोदी-शाह के भाषण और रैली भी बेअसर… यहां सभी को सिर्फ भूपेश कका पर भरोसा”

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा पर जुबानी वार करते हुए कहा कि भाजपा पर छत्तीसगढ़ की जनता को जरा भी भरोसा नहीं रह गया है। भाजपा नेता ईडी आईटी के सहारे चुनाव लड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने के लिए भाजपा नेताओं ने सारे दांवपेंच आजमा लिये हैं लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के हर दांव-पेंच को पूरी तरह नकार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास भाजपा से पूरी तरह टूट चुका है। आम जनता समझ चुकी है कि भाजपा नेता सिर्फ वादे करते हैं, चुनाव जीतने के बाद वादों को भुला दिया जाता है। भाजपा की सरकारों ने न तो पहले कोई कांम किया गया, न आगे भाजपा से कोई उम्मीद है। इसी कारण भाजपा नेताओं की घोषणाओं को आम जनता नया जुमला मान रही है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार के संकेत मिल चुके हैं। इससे बौखलाकर भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रदेश के माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। जाति-धर्म और वर्ग के नाम पर लोगों को बांटने का काम भाजपा नेता कर रहे हैं। राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने 15 साल में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसके दम पर वे जनता के बीच जा सकें। इसी तरह साढ़े 9 साल के कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार ने भी ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे बताकर वे जनता के बीच में जा सकें।

अपनी नाकामी छुपाने के लिए वे कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, छत्तीसगढ़ की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। राजेंद्र साहू ने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडेय जैसे नेताओं की हार भी सौ फीसदी तय है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले किसान, मजदूर, युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को जिताने और छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने की ठान ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माओवादी डंप से मिले 20 लाख रुपए गबन का...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में माओवादी डंप से बरामद करीब 20 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया है। आरोप...

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...