Bhilai Times

दिवाली की खुशियां मातम में बदली: सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग… नोएडा से छुट्टी में आया था भिलाई; मॉल के पास तेज रफ्तार कार…

दिवाली की खुशियां मातम में बदली: सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग… नोएडा से छुट्टी में आया था भिलाई; मॉल के पास तेज रफ्तार कार…

भिलाई। दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। एक घर का चिराग बुझ गया। दरहसल दुर्ग जिले के भिलाई में रहने वाले 28 वर्षीय अनुराग मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अनुराग नोएडा में प्राइवेट जॉब करता था। दिवाली का त्यौहार मनाने के लिए वो छुट्टी लेकर चंद्र नगर कोहका अपने घर आया था। सोमवार रात को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अनुराग के पिता के दोस्त संतोष कुमार ने बताया कि, अनुराग अपने घर का एकलौता लड़का है। उसकी एक बहन है। उसके पिता अजय मिश्रा भी भिलाई में प्राइवेट जॉब करते थे। अनुराग को नोएडा में अच्छा पैकेज मिलने से वो वहीं जॉब करता था। दीपावली का त्यौहार होने के चलते वो छुट्टियों पर घर आया था। त्यौहार के दौरान घर पर उसके अन्य रिश्तेदार भी आए थे। सोमवार देर रात वो बाइक से रिश्तेदार को दुर्ग छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वो सूर्या मॉल के पास आया एक तेज रफ्तार कार उसकी ओर आई। उसी को बचाने के लिए वो बाइक को नीचे उतारा, लेकिन वहां काफी बड़ा गड्ढा था। इससे वो गड्ढा में गिरा और नाली से उसका सिर टकरा गया।

बताया जा रहा है की नाली से सिर टकाने के चलते उसे सर पर गंभीर छोटें आई। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जिस समय यह दुर्घटना हुई उसी समय सिम्पलेक्स का स्टाफ का बर्थडे मनाकर उनके कर्मचारी और समर्थक घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा एक युवक नाली में घुसा है। उन्होंने लहूलुहान हालत में उसे नाला से निकाला। उसके बाद उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां भर्ती कराने के बाद परिजनों को इसी सचूना दी। वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद ही अनुराग ने दम तोड़ दिया।


Related Articles