भिलाई स्टील प्लांट में हुए हादसे की तस्वीर आई सामने: 120 टन पिघला हुआ लोहा गिरने से हादसा…ग्राउंड जीरो से आई तस्वीरों को देखकर समझ जाएंगे हादसे की भयावह, इधर घायल कर्मियों से मुलाकात करने पहुंचे यूनियन नेता उज्जवल दत्ता

भिलाई। आज प्लांट में हुए हादसे ने सबको चौंका दिया है। क्योंकि एक सप्ताह में तीसरा हादसा है। जिसमें कर्मी चपेट में आए हैं। इसी सप्ताह हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है।

आज स्टील मेल्टिंग शॉप में हॉट मेटल को ले जाते समय लेडल के गिरने से बड़ा धमाका हुआ। इसमें चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए कर्मचारियों में एक बीएसपी कर्मचारी और तीन बीएसपी ठेका कर्मी हैं। चारों का उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में चल रहा है।


BSP के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेल्टिंग शॉप में 120 टन हॉट मेटल से भरे हुए लेडल को एसएमएस 2 के कनवर्टर 3 से क्रेन के जरिए एलएफ 2 ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लेडल के एक तरफ का हुक खुल गया और 120 टन पिघला हुआ लोहे से भरा लेडल छिटक गया।

इतनी बड़ी मात्रा में गर्म लोहा गिरने से वहां काम कर रहे कर्मचारी उसकी जद में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान वहां ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। सूचना मिलती ही BSP की फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और आग बुझाने का काम किया गया है।

बताया जा रहा है कि झुलसे हुए चारों कर्मचारियों को गंभीर हालत में BSP के मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया और उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में एसीटी चंद्रशेखर साहू, संजय कुमार, शैलेष कुमार और योगेश कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सांसे फूल रही हैं। इन चारों में नियमित कर्मचारी के हाथ झुलसे हैं वहीं ठेका कर्मी की हालत गंभीर है।

चार दिन में तीन हादसे
भिलाई स्टील प्लांट के अंदर चार दिनों में तीन बड़े हादसे लगातार हुए हैं। पहले हादसे में एक बीएसपी कर्मी की मौत हो गई है वहीं एक गंभीर हैं। इसी तरह दूसरे दिन एसएमएस 2 में ब्लास्ट होने से दो कर्मचारी झुलस गए थे। चौथे दिन यानि आज शनिवार दोपहर फिर से हादसा होने से 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
हादसे की खबर सुनते ही हर बार की तरह इस बार भी बीएसपी वर्कर्स यूनियन के नेता सक्रिय हुए। वे घायल कर्मचारियों का हालचाल पूछने सबसे पहले पहुंचे। यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा, यूनियन घायल श्रमिकों के साथ है। प्रबंधन और ठेकेदार बेहतर उपचार करें। इलाज में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महासचिव खूबचंद वर्मा, कार्यकारी महासचिव शिवबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अमित बर्मन, वरिष्ट सचिव प्रदीप सिंह,संदीप सिंह,मनोज डडसेना उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें: आदेश...

रायपुर। राम नवमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। कल बुधवार को सभी मीट दुकानें बंद...

शोक समाचार: दुर्ग निगम की पार्षद गायत्री साहू का...

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के वार्ड 52 बोरसी की पार्षद गायत्री साहू का रविवार को 55 वर्ष की उम्र में एक निजी अस्पताल में...

दुर्ग मेयर बाकलीवाल और निगम सभापति राजेश यादव ने...

दुर्ग। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार व भाजपा सांसदों की कार्यप्रणाली पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। आज दुर्ग...

आजाद मार्केट के भ्रमण पर निकली रिसाली कमिश्नर मोनिका:...

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम की कमिश्नर मोनिका वर्मा बुधवार सुबह आजाद मार्केट क्षेत्र में भर्मण पर निकली। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को कई दिशा-निर्देश...

ट्रेंडिंग