शांतिनगर को जल्द मिलेगा खूबसुरत ग्राउंड: विधायक देवेंद्र की पहल से भूपेश सरकार ने मंजूर किए हैं 90 लाख रुपए…मेयर नीरज और पार्षद अभिषेक ने अधिकारियों के साथ किया ग्राउंड का विजिट, इन कार्यों से बदलेगी ग्राउंड की तस्वीर

भिलाई। भिलाई के सिविक सेंटर में कई विकास कार्य किए जाने है, जिससे सिविक सेंटर की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे व भिलाई नगर प्रशासन के साथ मिलकर पूरा प्लांन तैयार कर लिया है।

शांति नगर दशहरा मैदान में 90 लाख की लागत से मैदान का कायाकल्प होगा, इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने स्वीकृति दिलाई थी। खिलाड़ियों और रहवासियों के जरूरतों के मुताबिक यहां कई सारे कार्य किए जाएंगे। मेयर नीरज पाल ने आज स्थानीय पार्षद अभिषेक मिश्रा एवं निगम के कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद शर्मा एवं उप अभियंता शंकर सुमर मरकाम तथा मैदान से जुड़े हुए लोगों के साथ मैदान का निरीक्षण किया।

उन्होंने बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कार्य योजना के तहत शांति नगर दशहरा मैदान में फ्लड लाइट लगाई जाएगी, जिससे दिन के अलावा रात्रि में भी खिलाड़ी खेल सुविधा का लाभ ले पाएंगे, मैदान में घास लगाया जाएगा, पानी की सुविधा के लिए बोर खनन एवं पाइप लाइन बिछाई जाएगी

, शांति नगर दशहरा मैदान में चैनलिंक एवं फेंसिंग के दुरुस्तीकरण के साथ ही इसका संधारण एवं रंग रोगन कार्य किया जाएगा, जिससे यह मैदान आकर्षक व सुंदर दिखाई देगा साथ ही मैदान की सुरक्षा भी होगी, यही नहीं मैदान का विकास होने के बाद इसका संधारण एवं रखरखाव भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल शहर के चहुओर विकास कार्य को गति दे रहे हैं। शहर की जरूरतों और आवश्यकताओं के मुताबिक विकास कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

योजना के तहत सबसे पहले सिविक सेंटर में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसका आज महापौर नीरज पाल ने मौका मुआयना किया। निगम के इंजीनियर स्वेता और ठेकेदार मौके पर उपस्थित रहे। जिनसे महापौर नीरज पाल ने पूरे प्लांन का ड्राइंग डिजाइन देखा और निर्माण कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

साथ ही महापौर ने एक बेहतर सर्व सुविधा युक्त पार्किग बनाने के लिए विशेष टिप्स भी अधिकारी और ठेकेदार को दिए। आज से युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्किंग सर्व सुविधा युक्त होगी और जिस तरह से प्लानिंग की जा रही है

यहां 230 कार और 500 से अधिक बाइक रखने की पर्याप्त जगह होगी। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके सिविक सेंटर में पार्किंग के बनने से शहरवासियेां को काफी लाभ होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...