11 साल के स्टूडेंट का शारीरिक शोषण: नाबालिग को ट्यूशन पढ़ाने आती थी लेडी टीचर… घर से भगाकर ले गई और करती रही शोषण… पुलिस ने लगाया पोक्सो एक्ट

Physical abuse of 11-year-old student

क्राइम डेस्क। गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 साल की एक ट्यूशन टीचर अपने 11 साल के छात्र को भगा कर ले गई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

यह घटना चार दिन पहले की है, जब 11 साल के छात्र के पिता ने सूरत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा अपनी 23 साल की टीचर के साथ गायब हो गया है. दोनों एक ही सोसायटी में रहते थे. सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि टीचर छात्र को अपने साथ लेकर गई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और तीन दिन में दोनों को गुजरात-राजस्थान सीमा के पास शामलाजी से ढूंढ निकाला. टीचर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस पूछताछ में टीचर ने बताया कि छात्र उसके पास ट्यूशन पढ़ने आता था. एक तरफ जहां छात्र को घर में पढ़ाई के लिए डांट पड़ती थी, वहीं दूसरी ओर टीचर का परिवार भी शादी के लिए दबाव डाल रहा था. इससे तंग आकर दोनों 25 अप्रैल को सूरत से निकल गए.

पुलिस के मुताबिक, ट्यूशन टीचर अपने छात्र को बस से वडोदरा, अहमदाबाद, दिल्ली और फिर जयपुर ले गई. इस दौरान दोनों ने जयपुर में दो रात होटल में बिताईं. तीन दिन में दोनों ने करीब 2000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की और सूरत लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

DCP भगीरथसिंह गढ़वी ने बताया, “प्रारंभिक जांच में टीचर ने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की है.इसके बाद हमने अपहरण के साथ-साथ पोक्सो एक्ट की धारा जोड़ी है. 11 वर्षीय छात्र के शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है. पोक्सो के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 भी लगाई गई है. दोनों की मेडिकल जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...