अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 21 अगस्त को, इन जगहों पर होगी ट्रेनिंग

दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अप्रैल 2024 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 21 अगस्त 2024 से दुर्ग जिले के तीनों विकासखण्ड दुर्ग, पाटन, धमधा में आरंभ किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार दुर्ग विकासखण्ड के निवासरत् आवेदकों हेतु रविशंकर स्टेडियम दुर्ग, विकासखण्ड पाटन खेल मैदान सर्किट हाउस के पीछे पाटन और विकासखण्ड धमधा कॉलेज मैदान सिरनाभाठा धमधा में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक उक्त स्थानों में 21 अगस्त 2024 को प्रातः 6 बजे उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक को अपने साथ लिखित परीक्षा हेतु जारी प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...