दुर्ग रेंज IG ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की ली समीक्षा बैठक; 3 घंटे लंबी चली मीटिंग, पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश, दुर्ग SP शुक्ला समेत पुलिस अधिकारी हुए शामिल

दुर्ग -भिलाई। दुर्ग रेंगे पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-6, भिलाई के सभागार में जिला दुर्ग के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवम थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था तथा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर वीर शहीदों के सम्मान में शहीद परिवार के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान, गर्ग ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई, ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। सुरक्षा व्यवस्था के तहत संभावित खतरों की पहचान और उनकी रोकथाम के लिए रणनीतियों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने एवं पैट्रिलिंग बढाने के निर्देश भी दिए।

3 घंटे से अधिक चली इस बैठक में अपराधों की रोकथाम हेतु गंभीर अपराध, हत्या, हत्या का प्रयास, और अन्य जघन्य अपराधों के निराकरण, लंबित चालान, मर्ग प्रकरणों, और शिकायतों के निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाने तथा अनसुलझे मामलों, और संपत्ति संबंधी अपराधों में टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने पर भी जोर दिया गया।

इस अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर, प्रशिक्षु (आईपीएस) सीएसपी चिराग जैन, सीएसपी हरीश पाटिल, एसडीओपी संजय पुंढीर, डीएसपी पनिकराम कुजूर, एसडीओपी आशीष बंछोर, डीएसपी सतीश ठाकुर, डीएसपी सदानंद विध्यराज, डीएसपी चंद्र प्रकाश तिवारी, डीएसपी अलेक्जेंडर किरो सहित दुर्ग जिले के समस्त थाना प्रभारीगण, कार्यालयीन अधिकारी सहित पुलिस पी.आर.ओ उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...