CG में ACB की एक और कार्रवाई: शिक्षा विभाग का बाबू 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, चपरासी से मांगी थी रिश्वत

CG में ACB की एक और कार्रवाई

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। जहां शिक्षा विभाग का बाबू गौतम सिंह ने एरियर्स राशि जारी करने के एवज में मिडिल स्कूल के चपरासी से 12 हजार रुपए की मांग की थी।

आफिस के सहायक ग्रेड 2 को आफिस के ही प्यून से ही 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विभाग के ही एक चपरासी नितेश पटेल से स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू गौतम सिंह ने पैसे की मांग की थी। वही एसीबी की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक एसीबी में शिक्षा विभाग के ही प्यून नितेश सिंह ने शिकायत की थी, कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पदस्थापना शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 गौतम सिंह पैसा रिलीज करने के नाम पर उससे 12 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत पर एसीबी ने जांच की, मामला सही पाये जाने के बाद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने का जाल बिछाया गया। एसीबी की टीम ने शिकायत की तस्दीक की और निर्धारित तिथि पर कार्यालय में दबिश दी..और सहायक ग्रेड 2 को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...