दुर्ग में जबरदस्त एक्सीडेंट: पिकअप ड्राइवर को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर… खाना-खाने जा रहा था मृतक हुई मौत

दुर्ग। जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। नंदनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल चल रहे पिकअप ड्राइवर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की चालक 10 फिट हवा में उछला और काफी दूर जा गिरा। उसके साथियों ने उसे घायल हालत में नंदिनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नंद किशोर मसकरी पिता दुलीचंद मसकरी उम्र 25 साल निवासी चिचोली जिला बालाघाट मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है, उसके साथ आए दिनेश मसकरी ने बताया कि उनके पास पिकअप वाहन MH 35 AJ 0793 है। वो लोग लांजी बालाघाट से ककड़ी लोड करके शुक्रवार रात को रायपुर के लिए निकले थे। रायपुर में ककड़ी अनलोड करके फिर से शनिवार सुबह 9 बजे बालाघाट के लिए निकले थे। नंद किशोर ने मुरमुंदा नंदनी के पास एक ढाबे में गाड़ी खाना खाने के लिए रोकी। उसने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और अपने दोनों साथियों के साथ ढाबा चला गया। अचानक नंद किशोर को याद आया कि उसका मोबाइल गाड़ी में ही छूट गया है। वो मोबाइल लेने के लिए फिर से पिकअप की तरफ जाने लगा। इसी दौरान कार CG 07 CH 9620 तेज रफ्तार में आई और उसे टक्कर मार दी। इससे नंद किशोर को काफी चोटें आई।

भाई और दोस्त सदमे में नंद किशोर के साथ पिकअप में बैठकर उसका भाई दिनेश मसकरी और दोस्त अजय मेश्राम भी आए थे। दिनेश ने अपनी आखों के सामने देखा कि किस तरह एक कार ने उसके भाई को तेज रफ्तार में ठोकर मारी। इतना ही नहीं उसके भाई ने भाई के हाथों में दम तोड़ा। इस घटना के बाद भाई और दोस्त काफी सदमे हैं। उन्होंने नंदनी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार चालक फरार बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...