पिज्जा डिलीवरी वाली लड़की की बेरहमी से पिटाई: चार लड़कियों ने मिलकर पिज्जा डिलीवरी वाली लड़की को डंडे-लात-घूसों से पीटा… फिर वीडियो वायरल कर दिया… देखिए

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में पिज्जा चेन में काम कर रही एक महिला कर्मचारी नंदिनी को चार महिलाओं ने बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला को उसके बालों को पकड़कर सार्वजनिक रूप से 4 महिलाएं बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद बाद पुलिस ने आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी लड़कियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं और पहले साथ काम भी करती थीं।

Viral Video में क्या है?
घटना 11 जून की है। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की। 16 सेकंड की ये वायरल क्लिप द्वारकापुरी के ऋषि पेलेस कॉलोनी की है।

आरोपी महिलाएं डंडे-लात-घूसों से पीड़िता को पीटती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दो और औरतों को देखा जा सकता है, जो पीछे खड़े हो कर अपने घर के दालान से सारा मंजर देख रही हैं। पीड़िता मदद की गुहार लगाती है, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आता। उसे जमीन पर गिरा कर पीटा जाता है। पीटने वाली लड़कियों में से एक कहती है,

“क्या कह रही थी तू मुझे? जा कर दे कम्प्लेन.”

इसके बाद किसी तरह से पीड़िता उन चारों को छूटकर पीछे खड़ी दो महिलाएं के पीछे छुप जाती है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 11 जून को जब वो काम पर जा रही थी, तभी चारों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे बात करने के लिए पास बुलाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक का नाम पिंकी है।

आजतक से जुड़े धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का नाम नंदनी है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। जिन 4 लड़कियों ने पीड़िता की पिटाई की, उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो पहले पीड़िता के साथ काम करती थीं और एक आपसी विवाद की वजह से उस पर हमला किया। इस वीडियो को आरोपियों ने खुद ही शेयर किया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...