KK मोदी यूनिवर्सिटी दुर्ग के MBA स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन: मुंबई की एग्रोकेमिकल कंपनी ने लिया इंटरव्यू… छात्रों के लिए टॉक शो भी हुआ

दुर्ग। केके मोदी यूनिवर्सिटी दुर्ग में एम.बी.ए. फाइनल ईयर के छात्रों के लिए शुक्रवार 1 सितम्बर को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। इस आयोजन में इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। इंडोफिल भारत की एक प्रतिष्ठित एग्रोकेमिकल कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी में साथ ही साथ एम्.बी.ए. 2022 के छात्रों को इंटर्नशिप के लिए भी चयनित किया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए इंडोफिल से कंपनी के एच.आर. हेड अरविन्द सिंह मौजूद रहे। अरविन्द ने बताया की आज के युवा वर्ग नए आइडियाज और इनोवेशन में काफी आगे हैं और इंडोफिल इसी तरह से प्लेसमेंट ड्राइव कर युवाओं को मौका देने के लिए अग्रसर है। यूनिवर्सिटी में इस दौरान स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के सभी छात्रों के लिए एक स्माल टॉक शो का भी आयोजन किया गया। जिसमे अरविन्द द्वारा छात्रों को कुशल मैनेजमेंट एवं वर्क लाइफ बैलेंस के विषय में प्रशिक्षण दिया गया l

आयोजन की रुपरेखा मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर चन्द्रहास रजक एवं निदा माबूद ने तैयार की। मैनेजमेंट हेड असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम ने बताया की यूनिवर्सिटी के छात्र इस आयोजन से बहुत उत्साहित है। यूनिवर्सिटी की वाईस चांसलर डॉ मोनिका सेठी शर्मा ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया की के के मोदी यूनिवर्सिटी में अन्य रिक्त छात्रों के लिए आगे भी इसी तरह से प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन जारी रहेगा l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...