पीएम आवास : pm Modi ने 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को खाते में डाली पहली किश्त, सीएम साय की सख्त चेतावनी, कहा – पैसा मांगने की शिकायत पर कलेक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि उनके खाते में अंतरित की। इस मौके पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में “मोर आवास, मोर अधिकार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में सीएम ने हितग्राहियों के पैर भी पखारे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा, यदि किसी भी हितग्राही से पैसों की मांग की जाएगी तो उस जिले के कलेक्टर पर कार्रवाई होगी.

सीएम ने कहा, सभी कलेक्टर कान खोलकर सुन लें, पीएम आवास में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी. शिकायत आई तो कलेक्टर पर कार्रवाई होगी.

सीएम साय ने कहा, आज हमने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का पैर धोकर स्वागत किया है. बार-बार दिल्ली जाकर प्रयास करके आवास स्वकृत कराया है. 18 लाख आवास की स्वीकृति हमने दिया है. 8 लाख लोगों का आज पैसा स्वीकृत हुआ है. आज भुनेश्वर से पीएम मोदी हितग्राहियों के खाते में पैसा डालने वाले हैं. 2 लाख आवास बनकर तैयार हो गया है. पीएम मोदी उनको ग्रह प्रवेश कराएंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार...

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...

तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज : केंद्रीय मंत्री मांडविया...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री...

IPS राजश्री मिश्रा को दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी राजश्री मिश्रा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। रायपुर में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट...