हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार उपलब्ध कराए पीएम आवास : शहरी मिशन निगरानी समिति की बैठक में चीफ सेक्रेटरी ने दिए निर्देश… राजस्व, नगरीय निकाय व रायपुर विकास प्राधिकरण ऑफिसर हुए शामिल

भिलाई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन (शहरी) की राज्यस्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिन हितग्राहियों ने आवास बुक कराए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए।

इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रियायती दर पर किराए के मकान, हितग्राही द्वारा स्वयं आवास का निर्माण, भागीदारी में किफायती आवास निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सचिव नगरीय प्रशासन विभाग अलरमेल मंगई डी, सचिव राजस्व एनएन एक्का, नया रायपुर विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी अयाज तम्बोली व उप सचिव नगरीय प्रशासन विकास विभाग से सौमिल रंजन चौबे शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...