मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : औद्योगिक क्षेत्रों में OBC को आरक्षित किए जाएंगे 10 प्रतिशत भू-खंड… उद्यमिता के क्षेत्र में मिलेगा बढ़ावा… वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने जारी की अधिसूचना

भिलाई। सीएम भूपेश बघेल ने 73वें गणतंत्र दिवस पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 प्रतिशत भू-खंड आरक्षित करने और भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर व 1 प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके परिपालन में राज्य सरकार ने ‘औद्योगिक नीति-2019-20’ में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी की है। इस आशय के अधिसूचना वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय महानदी भवन ने जारी कर दी है।

इसके अनुसार राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग विभाग और छग स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संधारित समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग व सेवा उद्यम स्थापना के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रवर्ग के लिए 10 (दस) प्रतिशत भूखंड आरक्षित किए जाएंगे, जो कि भू-प्रब्याजि दर के 10 (दस) प्रतिशत दर तथा 1 (एक) प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

आरक्षण की अवधि नियत दिनांक अथवा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना दिनांक, जो भी पश्चात का हो, से दो वर्ष तक रहेगी। भूखण्ड-भूमि की मात्रा ‘छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम-2015’ में वर्णित पात्रता के नियम एवं प्रावधान के अनुसार होगी। यह संशोधन इस अधिसूचना के जारी होने के दिनांक से प्रवृत्त हुए समझे जाऐंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...