बिग ब्रेकिंग: 4 नवंबर को दुर्ग आ रहे है PM मोदी… बड़ी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, 2 को बस्तर में सभा… कल कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन, महासचिव प्रियंका गांधी के साथ CM बघेल सहित 6 प्रत्याशी भरेंगे नामांकन

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नवंबर में छत्तीसगढ़ आयेंगे। चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी की सभा पहले 30 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब ये कार्यक्रम बदल गया है। पीएम मोदी की दुर्ग में सभा अब 4 नवंबर को होगी। इस दौरान दुर्ग में उनकी बड़ी चुनावी सभा होगी। नरेंद्र मोदी का दुर्ग आगमन कार्यक्रम 4 नवंबर को तय हो गया है। इसके लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय से तैयारियां भी शुरू हो गई है। दुर्ग जिले में मोदी को सुनने अधिक से अधिक लोग आएं इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी दुर्ग से कई बड़ी घोषणाएं करेंगे। दुर्ग जिले समेत दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर इसका प्रभाव हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा कोलेकर एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में सभी राजनीतिक दलों के नेता जुट गए हैं. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय नेता से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता लगातार छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरा कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेश बघेल दुर्ग में 30 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे। इस दौरान कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंच रही हैं। प्रियंका की मौजूदगी में जिले के सभी 6 कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे।

दुर्ग आने से पहले बीजेपी के पहले चरण मतदान के लिए नरेंद्र मोदी बस्तर संभाग को साधने के लिए कांकेर पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे।

मोदी की कांकेर में आयोजित महासभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौण्डीलोहारा, धमतरी, बालोद और गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। 2 नवंबर को कांकेर दौरा निपटाने के बाद मोदी 4 नवंबर को दुर्ग की चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भी पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ में 3 से 4 सभाएं संभावित हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...