कल PM मोदी की चुनावी सभा: दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रभार क्षेत्र में मोदी करेंगे रैली…तैयारी के लिए सांसद बघेल ने संभाला मोर्चा, सभास्थल का लिया जायजा

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल को पंजाब के जलांधर लोकसभा की 9 विधानसभा सीटों का प्रभार मिला है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा जलांधर में तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी सभा की शुरुआत 14 फ़रवरी से कर रहे हैं।

सभा के लिए जलांधर सिटी PAP मैदान क़ा चयन किया गया है। कार्यक्रम में सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी जलांधर कार्यालय में सांसद विजय बघेल ने तैयारियों का जायजा लिया। सभा स्थल पर व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में समस्त पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि सौभाग्य से अत्यंत व्यस्तता के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम हमें प्राप्त हुआ है। हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एकजुटता के साथ लग जाएँ।

केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के विकास में एक नयी दिशा तय कि है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे आतंकवाद पर नकेल कसा धारा 370 हटाया गया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ घरों का निर्माण किया जा रहा है।

आयुष्मान भारत के अंतर्गत 5 लाख तक निशुल्क इलाज उज्जवला योजना के अंतर्गत 9 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर प्रदान किया जाना सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारत ने पारंपरिक लड़ाई के साथ मॉडर्न लड़ाई में भी दुश्मन को घर में घुसकर मारने का साहस दिखाया।

पहले कांग्रेस के केंद्र में नए-नए घोटाले हुआ करते थे। मगर अब भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से फायदा मिलता है। सरकार किसानों को साल में कुल छह हजार रुपये देती है। मोदी जी की सभा भाजपा के जीत के रास्ते प्रशस्त करेगी।

पंजाब सरकार द्वारा मोदी जी के फ़िरोज़पुर में होने वाले सफलतम कार्यक्रम को षड्यंत्र पूर्वक रोकने क़ा कुत्सित प्रयास किए थे। उस कमी को इस सभा के माध्यम से हम सबको मिलकर पूरा करना है। इस अवसर पर विधायक सौरव सिंह व संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...