हाइवा ने महिला को रौंदा: ऑन द स्पॉट मौत…गुस्से में लोगों ने किया चक्काजाम, दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद लोगों ने चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों ने समझाया, तब जाकर लोगों ने सुबह 8 बजे से चल रहे चक्काजाम को दोपहर 2 बजे खत्म किया। हादसा भेड़सर-बेलोदी रोड में हुआ। इसमें महिला की मौत हो गई।

हादसे को आप ऐसे समझिए…
रविवार की सुबह साइकिल सवार महिला को हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में लिया है। घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत कार्रवाई किया है।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि ठोलागांव निवासी रोहिला पटेल पति शिव कुमार पटेल 38 वर्ष सुबह साइकिल से अपने रिश्तेदार के घर नारधा जा रही थी।

इस दौरान भेड़सर के पास तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा चालक ने रोहिला को चपेट में लिया। घटना में उसकी मौत हो गई। मृतका रोजी मजदूरी करती थी उसके मृतका के तीन बच्चे हैं। शव को पुलिस ने पंचानाम कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आसपास के लोगों ने सुबह से दोपहर तक चक्काजाम किया। मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर तहसीलदार पहुंचने के बाद मृतक परिवार को 15 हजार रुपए दिया गया।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक यहां अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है ट्रैफिक व्यवस्था खराब होने के कारण भारी वाहनों की रफ्तार तेज होने से लोग चपेट में आ रहें है। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की भी मांग पुलिस से लोगों ने किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...