PM मोदी 6 मार्च को दुर्ग शहर की जनता को करेंगे संबोधित… लाभान्वित हितग्राही से करेंगे संवाद… कलेक्टर ऋचा ने आयुक्त को कार्यक्रम को सफल बनाने दिए दिशा-निर्देश

दुर्ग। प्रधानमंत्री का संवाद कार्यकम का प्रसारण राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर के आदेशानुसार विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

विकसित भारत विकसित अभियान 6 मार्च 2024 को शहर के चार स्थानों में आयोजित किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 2 ढीमर समाज भवन, वार्ड क्रमांक 47 दुर्गा मंच रायपुर नाका, वार्ड क्रमांक 20 कुशाभाऊ ठाकरे भवन एवं वार्ड क्रमांक 29 सतरूपा शीतला मंदिर में कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

इस दौरान शहर की लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संवाद कार्यकम का प्रसारण के संबंध में दिनांक 06 मार्च 2024 को शहर क्षेत्रो में संवाद कार्यकम हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु संजय ठाकुर, सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी एवं गिरीश दीवान, सहायक अभियंता को सहायक नोडल तथा मुक्तेश कान्हे, सिटी मैनेजर को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत योजना अंतर्गत कार्यक्रम समारोह में स्टाल भी लगाए जाएंगे। योजनाओं की उपलब्धियां के साथ योजना से वंचित लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम मंच पर एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। स्व-सहायता समूह-संगठनों से जुड़ी महिलाएं संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...