CG – 8 मार्च नहीं अब इस तारीख को मिलेगी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त, PM मोदी वर्चुअली ट्रांसफर करेंगे पैसे

रायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेश की महिलाओं को मोदी की गारंटी के साथ महतारी वंदन योजना को लेकर मिलने वाली 1000 रुपए प्रति माह की राशि अब 8 मार्च के बजाए 7 मार्च को राज्य सरकार सीधे पात्र महिलाओं के खाते में डालने जा रही है। 7 मार्च को सरकार एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी वर्चुअली जुड़कर बटन दबाते हुए महिलाओं के खाते में पैसे भेजेंगे।

मोदी की गारंटी के तहत भाजपा के द्वारा विधानसभा के चुनाव में किए गए वादे के अनुसार महतारी वंदन योजना को लेकर पीएम मोदी खुद 7 मार्च को वीडियो कॉन्फेंस के जरिए योजना की पहली किस्त की राशि महिलाओं को भेजेंगे। बतादें कि इससे पहले 8 मार्च का दिन तय किया गया था लेकिन अब इसमें परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह राशि 8 मार्च की जगह 7 मार्च को पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की महिलाओं को सम्बोधित भी करेंगे। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही अब मोदी 1 हजार रुपए कि पहली किश्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने जा रहे है।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लेकर फॉर्म भरने कीआखरी तारिख 20 फरवरी थी। फाइनल सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख 26 हजार 581 महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 11 हजार 771 आवेदन फॉर्म को अपात्र होने के कारण रिजेक्ट किया गया है। इस योजना के तहत उन्ही महिलाओं को योजना की लाभ दिया जाएगा जिनका नाम पात्र सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही जिनके खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए इस सरकार ने पिछले रविवार को भी बैंक खोलने के आदेश दिए थे, जिससे किए महिलाए बैंक की प्रक्रिया पूरा करवा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...