4 नवंबर को दुर्ग आ रहे PM नरेंद्र मोदी: रविशंकर स्टेडियम में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित… कलेक्टर, SSP समेत जिला भाजपा अध्यक्ष वर्मा ने किया तैयारियों का निरक्षण

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 4 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले है। जिसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारी की बैठक ली। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि आगामी 4 नवंबर को पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा होगी।

इस लेकर आज शाम को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने स्टेडियम में बनाए जा रहे सभा पंडाल बनाने वाली टीम को सावधानी से शीघ्रतापूर्वक समयसीमा में काम पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...