दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीसेगांव में स्थित निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराया गया है। जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है। उक्त लेखन को मौके पर एफ.एस.टी. दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक ग्राम पंचायत पीसेगांव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चन्द्राकर को निजी मकान मालिकों सेे सहमति प्राप्त किये बिना चुनाव प्रचार का लेख कराये जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। अन्यथा इस स्थिति में निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विधानसभा निर्वाचन-2023: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को कारण बताओं नोटिस जारी, आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन का मामला

खबरें और भी हैं...संबंधित
हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...
भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...
दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...
विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...
बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...
बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...
