कवर्धा रोड एक्सीडेंट अपडेट: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी पिकअप, 18 लोगों की मौत… CM साय ने जताया दुःख… डिप्टी सीएम कवर्धा के लिए हुए रवाना

रायपुर। कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी है। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

इस हादसे में 13 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 9 घायलों में 5 ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में 17 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। इसलिए ये हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है।

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए लिखे कि –

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।

घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है।

उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि राज्य सरकार की देख रेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...