छत्तीसगढ़ पहुंचे PM नरेंद्र मोदी: बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड से प्रधानमंत्री 33,700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ… लाखों की उमड़ी भीड़, शुरू होने वाला है भाषण; देखिये LIVE

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड पहुंच गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में विकास को नई दिशा देने के लिए 33,700 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री ने इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक जबरदस्त संबल देंगी।

देखिये LIVE :-

लाखों की उमड़ी भीड़

आज के कार्यक्रम में मोदी बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, 540 किलोमीटर लंबी पेट्रोल-डीजल पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।

PM मोदी ने कल किया था पोस्ट

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नागपुर स्थित RSS मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे थे। वहां उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘घिबली ट्रेंड’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Ghibli ट्रेंड में स्वागत

नागपुर में PM मोदी भीड़

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...