भिलाई के इस होटल में पार्टी के दौरान 2 साल पहले हुआ था युवक पर जानलेवा हमला: त्योहार में घर पहुंचे 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 अब भी फरार

भिलाई। भिलाई के वीआईपी होटल ग्रैंड ढिल्लन के सेवेंथ फ्लोर रेस्टोरेंट में एक युवक पर दो साल पहले जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद से आरोपी फरार थे। फरार होने वाले आरोपियों में से एक को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 307, 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। इस केस में अभी भी दो आरोपी फरार हैं।

सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर 2020 को नेहरु नगर स्थित होटल ग्रैंड ढिल्लन के सेवेंथ फ्लोर में प्रशांत सोनी उर्फ गोगी, निवासी उत्कल पारा हनुमान मंदिर गंजपारा दुर्ग अपने दोस्त रौनक दुबे, फौज ईरानी, लक्की के साथ मिलकर लोहे की कुर्सी व कांच के बॉटल्स से प्रभात साहू 18 वर्ष निवासी प्रगति नगर रिसाली पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली फिर पुलिस ने नेहरु नगर से प्रशांत सोनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर आरोपी प्रशांत ने पुलिस को बताया कि पीड़ित पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार होना स्वीकार किया।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रशांत सोनी का इस मामले के अलावा और कोई क्रिमनल रिकार्ड नहीं है। उसके पिता लंगूर सोनी का क्रिमनल रिकार्ड रहा है। वह हत्या का आरोपी रहा है और एक समय वह तपन ग्रुप का एंटी भी रहा है। इसकी मां रागनी सोनी दुर्ग से पार्षद भी रह चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...