छावनी CSP की मिनी क्राइम कंट्रोल यूनिट सेल की टीम ने खोजा चुराया हुआ ट्रक: पिछले हफ्ते अज्ञात चोरों ने रोड से कर दिया था पार…CCTV फुटेज के सहारे रायपुर से मिली गाड़ी

भिलाई। नंदिनी रोड से ट्रक चोरी का मामला सामने आया था। अब उस ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि जामुल क्षेत्रान्तर्गत 21-22 की रात नंदिनी रोड पर खड़ी 12 चक्का ट्रक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। घटना की शिकायत जामुल पुलिस से हुई थी।

नंदिनी रोड़ में खड़ी 12 चक्का ट्रक चोरी हो गया था। चालक विदेशी लाल ने जामुल थाने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की काफी तलाश की। सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद दुर्ग एसपी ने मामले का पता लगाने के लिए छावनी सीएसपी प्रभात कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी थी। प्रभात कुमार ने अपनी गठित मिनी क्राइम कंट्रोल यूनिट को इस काम में लगाया था।

यूनिट की टीम ने घटना स्थल के आसपास व चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसके बाद फूटेज खंगालने पर चोरी गए ट्रक वाहन रायपुर की ओर जाते दिखा था। टीम इसी दिशा में काम करते हुए सिलतरा, रायपुर से चोरी हुई ट्रक को बरामद किया।

छावनी सीएसपी ने कुछ दिन पहले ही अपनी मिनी क्राइम सेल का गठन किया था। इस सेल की यह पहली बड़ी सफलता बताई जा रही है। सीएसपी ने सभी कर्मचारियों को नगद ईनाम दिलाने की भी बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...